मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा का ऐतिहासिक विराट विप्र सम्मेलन संपन्न

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा का ऐतिहासिक विराट विप्र सम्मेलन ब्रह्मलीन आदर्श मुनि त्रिवेदी नगर , हितकारिणी गोविंदगंज स्कूल प्रांगण जबलपुर में संपन्न हुआ जिसमें हजारों की संख्या में विप्र समुदाय ने भाग लिया। इस ऐतिहासिक विप्र सम्मेलन की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने किया तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रीवा नगर निगम के महापौर पं. अजय मिश्रा बाबा, मैहर विधायक पंडित श्रीकांत चतुर्वेदी, जबलपुर उत्तर मध्य के विधायक अभिलाष पांडे , मां शारदा मंदिर मंदिर के पुजारी धीरज महाराज रहे। अधिवेशन में जगतगुरु स्वामी राघवदेवाचार्य जी महाराज ,डॉ स्वामी राधे चैतन्य जी महाराज काली मठ व स्वामी चैतन्यानंद जी महाराज बगलामुखी मठ ने अपनी अमृतमयी वाणी से महाधिवेशन को आशीर्वचन दिया।
परशुराम बोर्ड कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने विशाल विप्र समुदाय को संबोधित करते हुए घोषणा किया कि मध्य प्रदेश शासन की अगली कैबिनेट मीटिंग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का सर्टिफिकेट जारी करने की आर्थिक सीमा बढ़ाई जाएगी तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का सर्टिफिकेट 5 वर्ष के लिए जारी किया जाएगा तथा ब्राह्मणों के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं शुरू करने का भी आश्वासन है । उत्तर क्षेत्र के विधायक अभिलाष पांडे ने अपने विधायक मद से पंडित लोकनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय को संस्कृत के राष्ट्रीय स्तर के केन्द्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की ।
ब्रह्मचारी चैतन्यानंद जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि मध्य प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा वर्ष 1946 में स्थापित होकर आज एक विराट वृक्ष का स्वरूप धारण कर लिया है। राधे चैतन्य महाराज ने संबोधन में कहा कि संपूर्ण सनातन धर्म को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए महासभा अथक प्रयास कर रही है। जगतगुरु स्वामी राघवदेवाचार्य राघव देवाचार्य च्ने कहा कि विप्र सदैव राष्ट्र उत्थान में अग्रणी भूमिका निभाता आया है और ब्राह्मण को अपने ब्रह्मत्व को जीवंत रखना आवश्यक है।
अधिवेशन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली विप्र विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एड ब्रजेश दुबे ने किया। अधिवेशन में बड़ी संख्या में विवाह योग्य युवक युवतियों का पंजीयन किया गया । अधिवेशन में चिकित्सा शिविर का भी डॉक्टर मुकेश पांडेय के संयोजकत्व में किया गया । आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विप्र समुदाय ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ये रहे उपस्थित-
अधिवेशन में प्रदेश संयोजक पं. आशीष त्रिवेदी , पं. अखिलेश दीक्षित , पं. डॉ प्रशांत मिश्रा एड. , पं. सिद्धार्थ शुक्ला , पं. रत्नेश मिश्रा , पं. प्रवीण तिवारी , पं. वासुदेव शास्त्री,पं. असीम त्रिवेदी एड. , पं. रोहित तिवारी ‘हीरा , पं. शैलेष पाठक, पं. अपूर्व त्रिवेदी , पं. सत्येन्द्र ज्योतिषी एड. पार्षद संतोष पंडा, अंबरीश मिश्रा,अयोध्या तिवारी,पार्षद अदिति अतुल वाजपेई, पूर्व पार्षद सुशील शुक्ला, शिवदत्त मिश्रा, हर्षुल त्रिवेदी,प्रशांत अवस्थी एड. , पं. शुभम् मिश्रा , पं. ब्रजेश बबेले , पं. सम्पूर्ण तिवारी , पं. गुड्डा त्रिपाठी , सन्देश त्रिपाठी , अखिलेश शर्मा , माधव पांडेय,गोविन्द दुबे , देवेन्द्र शर्मा , अभिज्ञान तिवारी, मयंक तिवारी, विवेक शर्मा सहित महिला महासभा की अनीता शुक्ला,प्रीति वाजपेई, सुश्री अनीता शुक्ला,सीमा पचौरी,चंद्रा वाजपेई,सुनीता मिश्रा,मीरा दुबे,वर्षा त्रिवेदी,शक्ति त्रिवेदी,सहित हजारों की संख्या विप्र समुदाय एकत्रित हुआ बाक्स बनावे— पत्रकार शुभम शुक्ला समेत कई सम्मानित- कार्यक्रम में समाज की श्रेष्ठ विभूतियों, देवियों व युवा प्रतिभाओं को इस वर्ष भी विभिन्न अलंकरणों से सम्मानित किया गया । प्रो. रहस विबहारी द्विवेदी निदेशक संपूर्णानंद शतकतु राष्ट्रीय विद्धता सम्मान समारोह 2023 से सम्मानित किए गए! स्व.डॉ. ओम प्रकाश त्रिवेदी आईपीएस स्मृति शौर्य सम्मान 2023 से पं. सूर्यकांत शर्मा, एडी.एस.पी को सम्मानित किये गया! प्रो. यूडी मिश्रा स्मृति पत्रकारिता सम्मान 2023 से पं. शुभम शुक्ला को सम्मानित किए गए! इसी प्रकार परंपरागत समाज रत्न अलंकरण सम्मान से विभूषित होने वाली समाज की विभूतियाँ में पं. बी.एल. द्विवेदी,, पं. ऋषि सिरोठिया (ए.आई.जी) पं. धीरेन्द्र गर्ग, पं. दिलीप त्रिपाठी, पं. शिशिर तिवारी, पं. नीरज उपाध्याय, पत्रकार, पं.प्रदीप दुबे, डॉ. प्रशांत मिश्रा , डॉ. धमेन्द्र पाण्डेय, नरसिंहपुर , डॉ. आशीष दुबे, चिकित्सक , पं. बल्देव प्रसाद त्रिपाठी, पं. समीर शुक्ला, पार्षद नगर निगम, रीवा , डॉ. हर प्रसाद स्थापक, डॉ. अश्विनी कुमार तिवारी, पं. राजीव शर्मा, विजय श्री मिश्रा, संस्कार भारती , एसडीएम दिव्या अवस्थी, उपायुक्त, जबलपुर संभाग , पूजा उपाध्याय, थाना प्रभारी, कटंगी , डॉ. रैना रोहित तिवारी, समाज सेवी एवं शिक्षाविद , डॉ. आस्था रिछारिया, विकास पाण्डेय , चित्रांशु त्रिपाठी, अपूर्वा शुक्ला, कु. दिशा दुबे को भी सम्मानित किया गया।



