ऐसे ही आगे बढ़कर मदद के लिए हाथ बढ़ाना ही जीवन की सार्थकता है संस्कारधानी के संस्कारों में

जबलपुर दर्पण। संस्कार धानी जबलपुर में शक्ति क्लब के सदस्यों द्वारा हर वर्ष की तरह मध्यरात्रि क़ो ठिठुरन भरी ठंड को भूलकर उन बेसहारा निर्धन परिवार की थोड़ी मदद करने घर से बाहर निकल शहर जा पहुंचा शक्ति क्लब के सदस्यों का दल देर रात आसमान से गिरती ओस की गलन के बीच कम्बल, टोपी, मोजा, बिस्किट, नाश्ता और बच्चों के लिए भी ठंड से राहत पाने गर्म कपड़ों का किया वितरण मदन महल, मालगोदाम, मालवीय चौक, मेडीकल में जाकर यह पुण्य कार्य क्लब की अध्यक्ष नीलम सिंह द्वारा प्रिया तिवारी और संगीता त्रिपाठी के सहयोग द्वारा भोज्य सामग्री भी जरुरत मंद लोगों क़ो बांटी गई शक्ति क्लब द्वारा समय समय पर वर्ष भर इसी प्रकार सामाजिक कार्य किये जाते है ।



