आंबेडकर जयंती व स्थापना दिवस मनाने को लेकर हुई बैठक

कार्यक्रम के प्रभारी बनाए गए हैं,नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह के तेकाम।
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिले के भाजपा समनापुर मंडल में कल रविवार को समय 12 बजे से 3 बजे तक बैठक का आयोजन किया गया। बताया गया कि जिले से नियुक्त प्रभारी नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला उपाध्यक्ष सरवन सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष मनका बनवासी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में अहम भूमिका निभाते हुए रूपरेखा तैयार की गई । बैठक में आगामी दिनों में भाजपा स्थापना दिवस व संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। गौरतलब है कि समनापुर मंडल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत के नेतृत्व में बैठक आयोजित किया गया, जहां ने बैठक में 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस व 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती दोनों ही पर्वों को उत्साह पूर्वक करोना गाइडलाइन के अनुसार मनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी का स्थापना दिवस सेवा ही संगठन की थीम पर प्रत्येक बूथ केंद्रों व डॉक्टर अंबेडकर की जयंती का कार्यक्रम मंडल स्तर पर आयोजित किया जाना है। बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल समनापुर के प्रभारी नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला उपाध्यक्ष सरवन सिंह ठाकुर,जनपद अध्यक्ष मनका बनवासी, मंडल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, महामंत्री जय सिंह सरैया, भारत राजपूत, अशोक संत, एसबी पाठक ,कामता ठाकुर ,खामोद चंदेल, रमेश गौतम, रमेश मार्को , राम प्रसाद ठाकुर, द्वारका ठाकुर ,लक्ष्मण ठाकुर, होम ठाकुर ,खिलपत ठाकुर, उपकार दास सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



