जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पौधारोपण हेतु शहर के सभी शिक्षण संस्थानों में पोधारोपण कर किया जाएगा जबलपुर के नागरिकों को मोटिवेट

जबलपुर दर्पण। लगातार असंतुलित हो रहे पर्यावरण को देखते हुए विशेष अभियान के अंतर्गत जबलपुर में रोटरी क्लब जबलपुर प्रीमियर द्वारा “हरित जबलपुर अभियान”चलाया जा रहा है उक्त अभियान के अंतर्गत शहर के तमाम शिक्षण संस्थानों में पौध रोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण संवर्धन के लिए प्रेरित किया जाएगा। रोटरी क्लब ऑफ़ जबलपुर प्रीमियर के अध्यक्ष सार्थक सेठी ने बताया कि अभियान में भाग लेने वाले सभी शिक्षण संस्थानों को रोटरी क्लब ऑफ़ जबलपुर प्रीमियर द्वारा सम्मान पत्र भी दिया जाएगा। राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा के मार्गदर्शन में, पास्ट प्रेसिडेंट वरुण तनखा एवं रोटरी क्लब ऑफ़ जबलपुर प्रीमियर के अध्यक्ष सार्थक सेठी के विशेष सहयोग से चलाए जा रहे “हरित जबलपुर अभियान”कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण कर यह संदेश दिया कि हमारे शहर जबलपुर के सभी शिक्षण संस्थान तथा उसमें पढ़ने वाले विद्यार्थी तथा समाज के हर एक व्यक्ति मैं पर्यावरण को बचाने के प्रति जागरूक फैले,कुछ इसी सोच से शिक्षण संस्थानो और शिक्षकों को उक्त कार्य के लिए चुना गया है एवं शामिल किया गया क्योंकि शिक्षक की समांज में बहुत ही अहम भूमिका होती है और शिक्षक द्वारा दिए जाने वाले संदेश एवं शिक्षा का लोगों के जीवन में बड़ा ही सकारात्मक और गहरा प्रभाव पड़ता है इन्हीं सब बातों से प्रेरित होकर रोटरी क्लब ऑफ़ जबलपुरप् प्रीमियर ने शिक्षण संस्थाओं के साथ यह कार्य योजना बनाई है।उम्मीद है रोटरी के इस प्रयास से आसपास के लोगों मैं जागरूकता बढ़ेगी और लोग पौधों के संरक्षण संवर्धन तथा पौधारोपण के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे कुछ इसी मंशा से कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो रहे शहर जबलपुर को हरा भरा करने की मंशा से ही इस अभियान को आज जबलपुर के जीएस कॉलेज प्रांगण से पौधारोपण कर प्रारंभ किया गया, पौधारोपण के पश्चात रोटरी क्लब ऑफ़ जबलपुर प्रीमियम के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एस के पाहवा तथा शिक्षा मंडल के इंचार्ज डॉक्टर अमरेंद्र पांडे को पौधारोपण हेतु सम्मान पत्र भी दिया गया।
डॉक्टर अमरेंद्र पांडे में बताया कि कॉलेज प्रांगण में हर्बल गार्डन बनाया गया है जिस में स्टीविया,रुद्राक्ष,सिंदूर,इलाइची जैसे बड़ी मात्रा में हर्बल वृक्षों को संरक्षित कर उन्हें बड़ा किया जा रहा है।
पोधारोपण के साथ साथ कॉलेज में हेरिटेज वाक करा कर संस्थान के ७५ वर्ष के इतिहास से भी अध्यक्ष सार्थक सेठी एवं पूर्व अध्यक्ष शिवेंद्रे पांडेय सहित सचिव चमन राय,कोषाध्यक्ष सूचित सहनी,आभू फ़ैज़दार,सनी आहूजा सहित सभी रोटेरियन को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में अशितोष प्यासी,अंशुल चावला,संतेज सेठी श्रेयस धर्माधिकारी,भवनीत दुआ,मनमित ओबरॉय,रमेंद्रे कार्सोलिया,समर्थ अवस्थी,आयुष शुक्ला शाश्वत अवस्थी सहित सभी रोटेरियंस की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88