सिहोरा थाना प्रांगण में शांति समिति बैठक का आयोजन

जबलपुर दर्पण सिहोरा नप्र। सिहोरा थाना प्रांगण में आगामी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में आने वाले त्यौहार तीजा पर्व, गणेश चतुर्थी तिथि को लेकर सिहोरा थाना में शाम 5:30 बजे बैठक रखी गई। आगामी पर्व की सुविधाएं, साफ सफाई के साथ साथ बिजली सप्लाई की समस्याओं पर ध्यान देने की बात बैठक में रखी गई। बैठक के दौरान सिहोरा एसडीओपी भावना मरावी, तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया, थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे के साथ थाना प्रभारी खितौला पुलिस की उपस्थिति में की गई। शांति समिति की बैठक में सिहोरा खितौला के गणमान्य नागरिकों सहित सीएमओ प्रभारी चार्ज मनोज खम्परिया, विधुत विभाग के कर्मचारी, नगर पार्षदगण ,पत्रकार बन्धु सहित थाना पुलिस स्टाप मौजूद रहा।



