साहित्य शिरोमणि राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार गुरुदीन वर्मा

जबलपुर दर्पण। प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा को साहित्य क्षेत्र में राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच द्वारा साहित्य शिरोमणि राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है।
साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच और दिव्योत्थान एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा 14 मई 2023 को इंदौर(मध्यप्रदेश)में आयोजित सम्मान समारोह में उनको ऑनलाइन साहित्य शिरोमणि राष्ट्रीय सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान उनके द्वारा साहित्य क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्य और प्राप्त उपलब्धियों के कारण दिया गया है। उनके पैर के ऑपरेशन एवं डॉक्टर की सलाह के अनुसार लम्बे सफर के लिए मना करने के कारण वह इस सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले महीने उनको सुरभि साहित्यिक संस्थान(मुंबई)द्वारा रवीन्द्र नाथ टैगोर सम्मान, संगम पब्लिकेशन(कोटा)द्वारा साहित्य सेवी सम्मान और इन्कलाब पब्लिकेशन(मुंबई)द्वारा श्री अशोक वाजपेयी सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा वर्ल्ड बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड द्वारा उनका चयन राष्ट्र प्रेरणा अवार्ड के लिए भी किया गया है जो जुलाई 2023 में इंदौर में आयोजित सम्मान समारोह में उनको इस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।
ज्ञात हो कि साहित्यकार गुरुदीन वर्मा 2900 से ज्यादा रचनायें गद्य में लिख चुके हैं और पिछले 18 महीनों में 175 से ज्यादा सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं। जिनकी 800 से ज्यादा रचनाओं का प्रकाशन विभिन्न सोशल मीडिया(समाचार पत्र-पत्रिकाओं) में हो चुका है और 6 एकल काव्य पुस्तकें भी उनकी रचनाओं की प्रकाशित हो चुकी है। वह वर्तमान में राजस्थान के सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा तहसील में एक सरकारी शिक्षक के रूप में नियुक्त है और राजस्थान के बारां जिले के मूलनिवासी है।



