जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में जुटेंगे डेढ़ लाख लोग

जबलपुर दर्पण। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में रहेंगे और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग करेंगे। मध्यप्रदेश के जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम होना है। इसमें देश के उपराष्ट्रपति, राज्यपाल सहित कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे।
राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार ने यह जिम्मेदारी आयुष विभाग के मंत्री को दी है। इसके अलावा जबलपुर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। शहर के गैरिसन मैदान में मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें उपराष्ट्रपति शामिल होंगे। इसके अलावा शहर के कई स्थानों में एक साथ डेढ़ लाख से अधिक लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होंगे। 21 जून को यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से होगा।
जबलपुर में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के सरकार एक माह से तैयारी में जुटी हुई है, आयुष विभाग के मंत्री राजकिशोर कवारे सहित कई केंद्रीय मंत्री भी लगातार कार्यक्रम स्थलों का जायजा ले रहें है। 21 जून को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ , मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में सामूहिक योग कार्यक्रम होगा। योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम गैरिसन ग्राउंड में आयोजित होगा, जहां 15 हजार योगाभ्यासी एक साथ सुबह 6 बजे से योग दिवस के आयोजन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 80 देशों में किया जाएगा।
जबलपुर शहर के गैरिसन मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के अलावा नगर निगम के 50 जगहों तथा ऐतिहासिक व पर्यटन स्थल मदन महल, भेड़ाघाट, ग्वारीघाट, रानीताल, आईजी ग्राउंड आदि स्थानों पर एक साथ योग के कार्यक्रम होंगे। महाविद्यालयों के मैदानों पर भी योग क्रियाएं सुनिश्चित की जाएंगी। योग कार्यक्रम में दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, कैंसर व थैलेसीमिया के लोग भी शामिल होंगे। इसके साथ आर्मी व होमगार्ड के जवानों को भी शामिल करने की कार्ययोजना है। इस प्रकार से पूरे जिले में सम्पूर्ण योग कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक लोगों को शामिल किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गौरीघाट स्थित नर्मदा तट पर आयुर्वेद महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मां नर्मदा की जलधारा के बीच जल योग क्रिया होगी जिसकी तैयारी की जा रही है। नर्मदा नदी में योग कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रृद्धालु भी मौजूद रहेंगे जो कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। रविवार 18 जून को मदन महल की पहाड़ियों पर बैलेंसिंग राक के समीप आकाश तत्व पर केन्द्रित योग की क्रियाएं प्रदर्शित की गई, इस दौरान नीले कपड़े एवं गुब्बारों से 21 जून की आकृति का निर्माण किया गया।
जबलपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ के अलावा, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ,लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, आयुष मंत्री राजकिशोर कावरे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक, सांसद राकेश सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी निभा रहें रामकिशोर कावरे ने बताया कि बहुत ही खुशी की बात है कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में देश का नेतृत्व करने का मौका मध्यप्रदेश की संस्कारधानी को मिला है। आयुष मंत्री ने बताया कि योग दिवस को लेकर तैयारियां हमारी पूरी हो गई, इसमें अनेकों- अनेक विभाग शामिल हों रहें है, बहुत ही सौभाग्य की बात है कि 21 जून को संस्कारधानी योगमय होंने को तैयार है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंत्री राजकिशोर कावरे -अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शामिल होंने जबलपुर आ रहें उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, सीएम सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के आगमन को देखतें हुए अलर्ट घोषित किया। जबलपुर आईजी उमेश जोगा के निर्देश पर जबलपुर पुलिस होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला, सराय, डेरे, रेैन बसेरा आदि एैसे स्थान जहॉ पर ठहरने की व्यवस्था की है, इसके अलावा नए किरायेदारों की भी चेकिंग की जा रही है। आईजी के निर्देश पर एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए है कि थाना क्षेत्र में स्थित होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला, सराय, डेरे, रेैन बसेरा और ऐसे स्थान जहां पर ठहरने की व्यवस्था है वहां पर नजर रखते हुए जांच करें, इसके साथ ही नये किरायेदारों को भी चेक किया जाए। चैकिंग का यह अभियान उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और व्हीआईपी के प्रस्थान तक जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88