जबलपुर दर्पण

रेल मंडल में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

जबलपुर दर्पण। जबलपुर। रेल मंडल में अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट मैच का फाइनल मैकेनिकल और इंजिनियरिंग विभाग के बीच कमल कुमार तलरेजा मण्डल रेल प्रबंधक की अध्यक्षता में खेला गया। जिसमें मैकेनिकल विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एवम इंजिनियरिंग विभाग को 88 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे इंजिनियरिंग विभाग द्वारा अंतिम बाल पर चौका लगाकर जीत दर्ज की गई।
इसी पारी में वॉलीबॉल मैच का फाइनल पुरुष वर्ग में डीएसएल शेड एनकेजे एवम टी आरओके बीच खेला गया। जिसमें डीएसएल शेड विभाग की टीम ने फाइनल मैच जीता।
महिला वॉलीबॉल में फाइनल मैकेनिकल और एसएंडटी विभाग के मध्य खेला गया जिसमें महिला विभाग ने मैकेनिकल विभाग की टीम ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
बेडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में फाइनल आरपीएफ की टीम प्रथम स्थान पर एवम परिचालन विभाग की टीम द्वतीय स्थान पर रही।
महिला बेडमिंटन प्रतियोगिता में शूर्ति श्रोती प्रथम स्थान पर, रैना यादव द्वतीय स्थान पर, एवम मौली यादव तीसरे स्थान पर रही।
पुरुष वर्ग चेस प्रतियोगिता में दिनेश पाठक प्रथम स्थान पर, आशुतोष दुबे दूसरे एवम रमेश चंद्र तीसरे स्थान पर रहे।
चेस महिला वर्ग में सोनम खरे, प्रथम, पूनम पटेल को दूसरे स्थान पर एवम कमलेश वर्मा जी तीसरे स्थान पर रहे।
इसी पारी में पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न वेट कैटेगरी में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
महिला वर्ग में एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर में मरियम प्रथम, दुलारी दूसरे एवम मोनिका यादव तीसरे स्थान पर रही, 50 मीटर में दुलारी प्रथम, मरियम दूसरे एवम कविता तीसरे स्थान पर रही। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कमल कुमार तालरेजा मण्डल रेल प्रबंधक, सुनील टेलर अपर मण्डल रेल प्रबंधक, आनंद कुमार अपर मण्डल रेल प्रबंधक, सुबोध विश्वकर्मा मण्डल खेलकुद अधिकारी, रामबदन मिश्रा, माधुर वर्मा, राहुल जयपुरियर, जय कुमार, सुबोध मुकुंद गोसावी, रामदयाल सनोदिया, रवीन्द्र त्रिपाठी, रोशन यादव, इंद्रनील मैटी, करण मेहरा आदि उपस्थित रहे। निर्णयकर्ता के रूप में विक्रम जनसारी, हसन अली, त्रिलोक नायडू, असलम अली एवं अन्य निर्णायकगण ने अपनी भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88