मंगेला के किशन लाल को तलाश रहे परिजन

जबलपुर दर्पण । समीपी ग्राम पंचायत मगेला के एक आदिवासी कार्यक्रम से घर वापिस नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने आज केंट जबलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की है।
किशन लाल कोल उर्फ पिट्टल 62 वर्ष की पत्नी ललता बाई कोल ने बताया कि उनके पति 15 तारीख को जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गांव में आई बस से अन्य गांव के लोगों के साथ गए थे। सभी गांव के महिला पुरुष कार्यक्रम के बाद शाम को वापिस आ गए लेकिन हमारे पति नहीं आए जिन्हें खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन वे नहीं मिले।
तुलसा बाई का कहना है कि गांव के सरपंच अर्जुन चढ़ार, सचिव अमोल सिंह और सहायक सचिव लखन पटेल व अपनी बेटी शशि के साथ जबलपुर के कैंट थाने में पति के गुम होने की रिपोर्ट लिखाई है। थाने में गुम इंसान अंतर्गत मामला कायम किया गया है।



