पांढुरना में अचानक आई बाढ़ को देखने उमड़ा जनसमूह

पांढुरना जबलपुर दर्पण । पांढुरना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अचानक हुई तेज बारिश के चलते, पांढुरना में प्रवाहित होने वाली जाम नदी में अचानक आई बाढ़ जनता के लिए कौतूहल का विषय बन गया । बता दे कि पांढुरना तहसील से 10 किमी दूर तिगांव, मोहि, पीपलपानी ग्राम में अचानक तेज बारिश हुई। इसलिए जाम नदी में अचानक पानी का लेवल बढ़ गया, जबकि पांढुर्णा में बारिश नहीं हुई थी। इसलिए लोग सकते में आ गए। पांढुरना क्षेत्र के लोगो का कौतूहल का विषय यह था कि इस वर्ष में पहली बार नगर से प्रवाहित होने वाली जाम नदी में यह पहली बाढ़ है, जिसका पानी पुलिया के ऊपर से प्रवाहित होता नजर आ रहा था। जो व्यक्ति बाढ़ देखने पहुचता, वह अपना मोबाइल निकालकर इस नजारे को अपने मोबाइल में केंद करने के साथ सोशल मीडिया पर भी अपलोड़ किया जा रहा था, जैसे ही सोशल मीडिया पर बाढ़ आने का वीडियो देखता तो वह भी नगर में प्रवाहित जाम नदी पर बने पुलिया पर जाकर यह नजारा देखता नजर आया, यही नही तो कुछ लोग बाढ़ की स्थिति ऐसी थी, जिसके चलते नदी के मुहाने पर रहने वाले लोगो के घरों में भी बाढ़ का पानी घुस गया, साथ मे बाढ़ की स्थिति में आम जनता ने भी पुलिया पर चहल पहल करना प्रारभ किया, जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को लगते ही, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, पटवारी, कोटवार के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी के साथ नगर पालिका टीम का अमला भी पहुच गया। और लोगो को पुलिया पर जाने से रोका गया।नगर पालिका टीम ने किया सतर्क:- बाढ़ की सूचना मिलते ही नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और सावरगांव इलाके में लोगों को सतर्क रहने की अपील की। नदी किनारे रहने वाले अनिल सुरजुसे, मधुकर सुरजुसे, नरेंद्र अमजीरे, और लछू सुरजुसे ने बताया कि इस साल यह पहला मौका है, जब नदी का पानी घरों तक पहुंचा है। अचानक आई इस बाढ़ से सभी लोग सहम गए थे। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने और सावधानी बरतने की अपील की है।



