बरखेड़ा बेस गांव के बोरवेल में गिरा 7 वर्षीय बच्चा,रेक्सयू ऑपरेशन जारी

जबलपुर दर्पण दमोह नप्र। दमोह जिले के पटेरा थाना अंतर्गत बरखेरा वैश्य गांव के बोरवेल में 7 वर्षीय बच्चा गिर गया,10 से 15 फीट के आस पास बच्चे के फसे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच चुका है,जिला कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य व दमोह एसपी डीआर तेनीवार भी मौके पर पहुच चुके है। जेसीबी व पोकलेन मशीन से बच्चे को बोर बेल से निकलने का रेक्सयू आपरेशन जारी है। स्वास्थ्य टीम भी मोके पर पहुंच चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि प्रियांश पिता धर्मेंद्र अठया बोरवेल में फंसा है। मौके पर बचाव टीम के द्वारा बोरवेल के साईड पर खुदाई जारी है। स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है। करीब 4 फ़ीट का और गहरा गड्डा होना बाकी एसडीईआरएफ की टीम कर रही रेस्क्यू।



