बलदेवबाग एचपी गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइन, उपभोक्ताओं में नाराज़गी

जबलपुर दर्पण । बलदेवबाग क्षेत्र स्थित HP गैस एजेंसी के बाहर बुधवार सुबह से ही रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी अपने-अपने गैस बुकिंग की पर्ची लेकर एजेंसी के बाहर इंतजार करते दिखाई दिए।
लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस वितरण में देरी हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को दो-दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा।
स्थानीय उपभोक्ता संतोष तिवारी ने बताया, “बुकिंग के तीन-चार दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा। एजेंसी वाले कहते हैं कि सप्लाई कम है, लेकिन इतनी परेशानी पहली बार हो रही है।”
एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि “सप्लाई में अस्थायी कमी के कारण वितरण प्रभावित हुआ है, स्थिति जल्द सामान्य होगी।”
हालांकि उपभोक्ताओं का कहना है कि हर महीने ऐसा ही हाल रहता है और व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है।


