जबलपुर दर्पण

नगर मझौली के दो होनहार युवाओं का अग्निवीर भर्ती में चयन, प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण, मझौली। नगर मझौली के दो प्रतिभाशाली युवाओं ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अग्निवीर भर्ती में चयनित शिवांश दुबे (पिता बबलू) और ओम साहू (पिता राजेश साहू) ने ट्रेनिंग पूरी करने के बाद जब पहली बार अपने नगर में प्रवेश किया, तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और परिजनों द्वारा पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया। दोनों युवा देश सेवा के जज्बे के साथ आगे बढ़ रहे हैं और इनके माता-पिता अपने पुत्रों की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नगर के लिए यह गर्व का क्षण है कि मझौली के छात्र राष्ट्रीय सुरक्षा बल में शामिल होकर राष्ट्र सेवा का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। नगर में खुशी का माहौल रहा तथा नागरिकों ने इस उपलब्धि को मझौली का सम्मान बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88