वार्षिक खेल को प्रतियोगिता का समापन

जबलपुर दर्पण । बरेला पीएम श्री शासकीय कन्या शाला बस स्टैंड में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एसएमडीसी अध्यक्ष सतीश पटेल ,उपाध्यक्ष सुनीता मरावी के विशिष्ट अतिथि एवं शाला प्राचार्य आशीष पंड्या की अध्यक्षता में सर्वप्रथम सरस्वती पूजन , स्वागत गीत संस्कृत नृत्य के बाद सभी दलों के द्वारा मार्च पास्ट में सभी अतिथियों को सलामी दी गई उसके बाद पी टी प्रदर्शन के साथ अन्य खेलों में ऑल ओवर चैंपियन का खिताब प्रथम स्थान पर ग्रीन, द्वितीय स्थान पर रेड हाउस, तृतीय स्थान पर ब्लू हाउस एवं सांत्वना पुरस्कार यैलो हाउस को मिला छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेलों खो-खो, बैडमिंटन, रिले रेस, गोला फेंक, बाधा दौड़,स्लो साइकिल प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किया खेलों की नोडल अधिकारी मंजुला मलिक,मनीष कश्यप, खेल शिक्षक रश्मि पटेल ,रश्मि दुबे, ने अथक प्रयास कर कार्यक्रम को संपन्न कराया शाला परिवार से वरिष्ठ शिक्षक सतीश चौबे, वी वी पटेल ,मुक्ति खरे, शशि लोधी,अर्चना गोप , शिवांगी गुप्ता,हेमलता राजोरिया,अंजना ढीमोले ,अरुणा रावतेल,रचना मेहरा, पेनजी डेनियल ,सुनीता शुक्ला, भावना यादव, साक्षी मिश्र, ऋतु द्विवेदी, मधु सिंह,जगरूप पटेल, मोहित नाथ ,रामकृष्ण पटेल ,अतुल नामदेव, इंदु कुमारी झारिया, राजकुमार दुबे, अमित शुक्ला ,रजनीश कुमार पाण्डेय शिक्षक शिक्षिकाएं एवम् पालक गण समापन कार्यक्रम में उपस्थित रहे



