जबलपुर दर्पण

जबलपुर में स्वदेशी रथ यात्रा का भव्य आयोजन—व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, एवं नागरिकों की ऐतिहासिक सहभागिता

जबलपुर दर्पण । कॉन्फिडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) (भारतीय व्यापारी संघ) एवं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा मध्य प्रदेश में चल रहे स्वदेशी अभियान के अंतर्गत आज जबलपुर में आयोजित “स्वदेशी रथ यात्रा” अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं ऐतिहासिक रही।
शहर भर में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा एवं आत्मनिर्भर भारत के संदेश का व्यापक प्रसार हुआ।

स्वदेशी रथ यात्रा का शुभारंभ माननीय सांसद श्री आशीष दुबे जी द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज में उपस्थित होकर स्वदेशी अपनाओ, मेड इन इंडिया के तहत करे खरीदी पर संबोधन दिया,

स्वदेशी मेला, गोल बाजार से ढोल धमाके एवं भारतीय पोशाक नृत्य के साथ प्रारंभ हुई स्वदेशी रथ यात्रा का मार्ग भर नागरिकों, व्यापारियों, दुकानदारों, युवाओं और सामाजिक संस्थाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

वहां से होते हुए मालवीय चौक पर व्यापारी संघ में फूल वर्ष से इस यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया, जिसमें वहां के व्यापारी का समूह एकत्रित होकर इस रैली में शामिल होता गया,
रथ यात्रा के आगे चलते हुए सुपर मार्केट में व्यापारियों द्वारा पुष्पवर्षा से सभी का स्वागत अभिनंदन किया गया, इसी तरह आगे गंजीपुरा व्यापारी, लाडगंज व्यापारी संघ से होते हुए कमरिया गेट, कोतवाली की तरफ इस यात्रा ने अपना भव्य रूप ले लिया, इस यात्रा में व्यापारी के साथ जन – जन अपनी सहभागिता से जुड़ते चले गए,

सराफा बाजार चौक में सामूहिक शपथ ग्रहण में — हजारों लोगों की भागीदारी देखी गई,

सराफा बाजार में आयोजित स्वदेशी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा सराफ एवं जबलपुर सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बख्तावर, सुरेश सराफ, एवं अमित अग्रवाल,ओम सोनी, नवीन सराफ, सतेन्द्र सोनी, के साथ पूरे संगठन के सभी कार्यकारिणी सदस्य ने उपस्थित जनसमूह को “स्वदेशी अपनाओ–देश बनाओ” का संकल्प दिलाया। इस कार्यक्रम में कैट एवं स्वदेशी जागरण मंच के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य एवं
सराफा बाजार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य, गोल बाजार, लाडगंज, बड़ा फव्वारा और अन्य व्यापारिक क्षेत्रों के संगठनों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की। यह स्वदेशी रथ यात्रा अपने विशाल रूप के साथ मिलोनी गंज होते हुए दमोह नाका से होते हुए अधारताल बिरसामुंडा चौक से इंडस्ट्रियल एरिया से होते हुए शोभापुर, गोकलपुर मैन बाजार से गुजरते हुए रांझी मैंन रोड पहुंची , वहां स्वदेशी रथ यात्रा का भव्य समापन — राँझी, मोनी डेरी तिराहा पर माननीय विधायक श्री अशोक रोहाणी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
समापन समारोह में रथ यात्रा की सफलता पर नागरिकों एवं संगठनों को धन्यवाद दिया गया।
कैट जबलपुर अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया ने सभी को स्वदेशी अपनाओ शपथ ग्रहण करवाया,
कैट प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी ने स्वदेशी समान की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिये ,
इस यात्रा में कैट के प्रदेश नेतृत्व से पदाधिकारी भी शामिल रहे—
श्री राजीव खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री, कैट (खंडवा),
श्री गोविंददास असाटी, प्रदेश प्रभारी, स्वदेशी संकल्प यात्रा (छतरपुर),
स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित हुए,

कैट एवं संघ से एवं स्वदेशी जागरण मंच के कई पदाधिकारी एवं सदस्य जिसमें की कैट प्रदेश संरक्षक संदेश जैन, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी, जबलपुर महामंत्री संजय चड्ढा, संगठन मंत्री मनोज जसाठी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजीव नेमा, उपाध्यक्ष निखिल पावा, पिंकी जैन, मनु शरत तिवारी, मुकेश अग्रवाल,राधे श्याम अग्रवाल, आशु इंदुरखाया, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश ढींगरा, जानू जैन, राजा नागदेव, विक्की कौशल, मेवालाल घिरोलिया, राजीव गुप्ता (आईटी पार्क), आशु अग्रवाल, एवं महिला विंग से सीमा सिंह चौहान, कुसुम चौबे, प्रतिभा जैन, नम्रता भाटिया, वंदना आनंद, एडवोकेट शलिनी, श्रीवास्तव, उपस्थित रहे,

इस यात्रा की विशिष्टता रहा कि कई धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं एवं जबलपुर के कई प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की, जिनमें प्रमुख रूप से—
व्यवसायी समुदाय के प्रतिनिधि,
इन्होंने “स्वदेशी–आत्मनिर्भर भारत” संदेश का समर्थन करते हुए यात्रा के दौरान स्वागत, मेजबानी और सहभागिता निभाई।
इसके अलावा निम्न प्रमुख संस्थाओं का उल्लेखनीय सहयोग देखा गया,
सभी संगठनों ने मिलकर इस यात्रा को शहरव्यापी जनआंदोलन का रूप दिया।
इस पर
नागरिकों के लिए धन्यवाद संदेश

कैट, एवं स्वदेशी जागरण मंच जबलपुर ने समस्त व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, एवं स्कूल कॉलेज के युवाओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने मौसम, समय और व्यस्तताओं के बावजूद जबलपुर की सड़कों पर उतरकर स्वदेशी का समर्थन किया।
आज की यात्रा ने यह सिद्ध किया कि जबलपुर स्वदेशी–आत्मनिर्भर भारत अभियान का मजबूत केंद्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88