जबलपुर दर्पण
शहर को साफ स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए नगर निगम है प्रतिबद्ध

जबलपुर दर्पण । नगर निगम स्वच्छता को लेकर सजग एवं प्रतिबद्ध है। 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर संस्कारधानी में आयोजित मुख्य समारोह में नगर निगम द्वारा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की जीवंत झांकी प्रदर्शित कर नागरिकों से स्वच्छ जबलपुर की अपील की गई और अभियान में सहयोग करने संदेशों के माध्यम से अनुरोध किया गया।
समारोह में जल सुनवाई एवं चलित न्यायालय रथ को भी प्रदर्शित किया गया।



