खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

जन स्वास्थ्य रक्षकों ने संभाली करोना वार्ड की कमान

जबलपुर दर्पण/पाटन संवाददाता।  करोना आपदा के समय आज फिर पाटन विधान सभा के विधायक श्री अजय विश्नोई के अनुभव का लाभ पाटन हॉस्पिटल एवं क्षेत्र की जनता को मिला मध्य प्रदेश के जन स्वास्थ्य रक्षक 1995 से मध्यप्रदेश शासन से प्रशिक्षण प्राप्त है एवं राजस्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण स्वास्थ्य रक्षक है। जो ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पाटन कटंगी मझौली में लगभग 170 जन स्वास्थ्य रक्षक है। जो गाँव के मरीजों को निशुल्क सेवाएं दे रहे है।
पाटन कटंगी एवं मझोली अस्पताल में मरीजों को बेहतर ईलाज के लिये मरीजो को भेज रहे है। और करोना पॉजिटिव मरीजों की काउंसलिंग भी कर रहे है।
ताकि गाँव में भय का माहौल न बने, मध्य प्रदेश मे 1995 से जन स्वास्थ रक्षक हर महामारी जैसे पल्सपोलियो अभियान टीबी,मलेरिया,फाइलेरिया एड्स,जनख्या नियंत्रण पुरुष नसबंदी एवं अब करोना आपदा मे मध्यप्रदेश शासन एवं केंद्र सरकार का पूरा सहयोग कर रहे हैं। प्रदेश में लगभग बीस हजार जन स्वास्थ्य रक्षकों ने अपने डॉक्यूमेंट प्रदेश के अपने अपने जिलो मे बीएमओ और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास जमा कराये है। एवं मध्यप्रदेश  स्वास्थ्य सचिवालय में भी जमा हो चुके है। जन स्वास्थ्य रक्षक अपने कर्तव्य एवं राष्ट्र धर्म को निभाते हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मध्य प्रदेश शासन करोना आपदा मे प्रदेश के जन स्वास्थ रक्षको से सेवा ले सकते हैं। विधायक श्री अजय विश्नोई ने अपनी विधान सभा से इसकी शुरुआत भी कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन मे जन स्वास्थ्य रक्षकों की स्पोर्ट स्टॉप के पद पर ओमकार सिंह ठाकुर, नेक नारायण पटेल,देवेंद्र सिंह ठाकुर , रवि शंकर रजक की अस्थाई नियुक्ति की गई है वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी मे मंगल लोधी, मनमोहन रजक, कामता प्रसाद सेन की अस्थाई नियुक्ति की गई है पिछली सरकार के द्वारा जन स्वास्थ्य रक्षकों की नियुक्तियों के आदेश आ चुके थे एवं संबंधित विभाग द्वारा जन स्वास्थ्य रक्षकों की जानकारी स्वास्थ सचिवालय भोपाल भेजी गई थी सरकार को चाहिए मध्य प्रदेश में लगभग बीस हजार जन स्वास्थ रक्षक है उनकी सेवा इस आपदा की घड़ी में ले सकते हैं निश्चित ही आने वाले समय में इसके परिणाम सुखद होंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88