कटनी दर्पण
उमरियापान के बावली मंदिर में श्रीराम महायज्ञ का शुभारम्भ

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण । उमरियापान स्थित प्राचीन बावली हनुमान मंदिर उमरियापान में आज 2 फरवरी से श्रीराम महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा । आयोजन समिति ने बताया यज्ञाचार्य ज्ञानजी महाराज बडीपोड़ी के मार्गदर्शन में यज्ञ होगा । जिसमें 2 फरवरी को कलश शोभायात्रा, 3 फरवरी पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश, 4 फरवरी को अग्नि प्राकट्य, 10 फरवरी को पूर्णाहुति होगी । एवं 11 फरवरी को विशाल भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा । आयोजन समिति ने धर्मप्रिय जनता से पहुँचकर पुण्यलाभ लेने की अपील की है ।



