घुघरी में श्रीराम महायज्ञ महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत महापुराण का भव्य आयोजन

सतीश चौरसिया उमरियापान जबलपुर दर्पण । समीपस्थ ग्राम घुघरी में श्री राम महायज्ञ महोत्सव एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण तथा रामलीला का भव्य आयोजन 30 जनवरी से 7 फरवरी तक किया जा रहा है । संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक आयोजित हो रहा है ।
यह आयोजन श्रीराम भगवान एवं श्री गोविंद सरकार की असीम कृपा एवं श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज भरभरा वाले की प्रेरणा और गुरु कृपा से यह आयोजन हो रहा है । श्रद्धालु श्रीमद् भागवत महापुराण के आनंद सागर में गोता लगाकर पुण्य के भागी बन रहे हैं ।
कथा में यज्ञाचार्य पंडित अनिल तिवारी (मैहर धाम) द्वारा अजामिल उपाख्यान, प्रह्लाद चरित्र तथा श्री नृसिंह अवतार का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता खेरमाई धाम, संरक्षक श्री संकट मोचन हनुमान जी महाराज एवं श्री गोविंद सरकार के मार्गदर्शन प्राप्त है । आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी का सहयोग मिल रहा है ।



