जबलपुर दर्पण

चित्रकारों के कैनवास में दिखा शैलपर्ण का प्राकृतिक सौन्दर्य और पेड़ों पर विचरते पक्षी

जबलपुर दर्पण । जबलपुर स्केचिंग क्लब के तत्वावधान में आज शैलपर्ण उद्यान में चित्रकार अवधेश बाजपेई, ब्रज मोहन आर्य, कामना जायसवाल, आयुष पुरी गोस्वामी, कपिल जाटव, प्रियंका लोधी, अनुराग ठाकुर, मुकेश विश्वकर्मा ने पेंटिंग की। कुछ चित्रकारों ने बड़े कैनवास में और कुछ चित्रकारों पेपर पर वाटर कलर किया। चित्रांकन के दौरान शैलपर्ण उद्यान में सैर करने आए बहुत से सैलानियों ने एकत्रित होकर चित्रकारों को पेंटिंग करते हुए देखा।

शैलपर्ण में विचरने वाले पक्षी कैनवास में दिखे-
उद्यान की देखरेख करने वाले संजय सिन्हा व सुधीश साहू ने बताया कि यहां बहुत सारे पक्षी भी आते हैं जो कहीं और नहीं जाते। उनमें से राजकीय पक्षी दूधराज भी आता है। चित्रकार अवधेश बाजपेई ने उसके विवरण पूछने पर शैलपर्ण की देखरेख करने वालों ने बताया कि वह छोटी सफेद रंग की चिड़िया होती है। पूंछ लंबी और सिर में पतली सी कलगी निकली होती है। यह पक्षी कत्थई रंग का भी होता है। चित्रकार ने इस पक्षी को अपने कैनवास में चित्रित किया। चित्रकारों ने शैलपर्ण के प्राकृतिक सौन्दर्य, बैलेसिंग रॉक, चट्टानों को अपने चित्रांकन के विषय बनाए।

सैलानियों और चित्रकारों में हुआ संवाद-

चित्रकार और सैलानियों ने शैलपर्ण उद्यान के भौगोलिक और प्राकृतिक सौन्दर्य पर विस्तार से चर्चा की। सैलानियों ने बहुत रुचि से चित्रकारों को चित्रांकन करते हुए देखा और विषय को लेकर चर्चा की।

चित्रकारों ने सरोकार को निभाते हुए शैलपर्ण में कचरे को साफ किया और यहां सैर करने आए सैलानियों से आग्रह किया कि वे इस स्थान को साफ सुथरा रखने में अपना सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88