मालपाणी स्कूल में हुआ विदाई समारोह

जबलपुर दर्पण । त्रिभुवनदास मालपाणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिलौनीगंज में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार मिश्रा ने मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन कर अपने भाषण में विद्यार्थियों के भविष्य के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी । छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समसंगीत, नृत्य, कविता और नाटक जैसे विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थितों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं के छात्रों का सम्मान करते हुए उन्हें विदाई दी। समारोह का संचालन सत्येंद दास गुरू, पूजा सिन्हा और प्रीति धुसिया ने संचालन किया। इस अवसर पर स्वाति पैगवार, शैली साहू, शिल्पा तिवारी, अनिता मिश्रा, सुधा तिवारी, कुसुम मसीह, विनीता विश्वकर्मा, अर्चना तिवारी, प्रन्जल उरमालिया, शैलजा, अरूणा तिवारी, महिमा, अनामिका, प्रज्ञा शुक्ला, प्रियंका, आभा शर्मा उपस्थित रही। शिक्षक आबिद हुसैन खान ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।



