शिक्षक रत्न से सम्मानित हुए जिले के शिक्षक,

सिहोरा जबलपुर दर्पण । सिहोरा में राज्य शिक्षक संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन एवं शिक्षक रत्न सम्मान समारोहआयोजित किया गया।। इस अवसर पर जिले के कुल 250 शिक्षकों को उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए शिक्षक रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व विधायक सिहोरा दिलीप दुबे विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह की अध्यक्षता संदीपनी विद्यालय सिहोरा के प्राचार्य अशोक उपाध्याय ने की। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी,विनीत मिश्रा,मनमोहन राय,अरविंद उपाध्याय,अजय खरे,रवि प्रकाश दुबे,रमेश झारिया,राजेंद्र दुबे,बिहारी साहू,वीरेंद्र झारिया, धर्मशीला दुबे,निशा पाठक,सुनील तिवारी,श्याम सुंदर तिवारी,सुधा उपाध्याय,नीरज तिवारी,राजकुमार साहू,बिनोद पाटकर,अखिलेश दाहिया,दीपक गौतम,प्रदीप पटेल,अनिल खरे,संजय पांडे आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



