खेलो एमपी यूथ गेम्स में जबलपुर को मिला सिल्वर मेडल

जबलपुर दर्पण । खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत राज्य स्तरीय पिट्टू क्रीड़ा प्रतियोगिता ग्वालियर में सम्पन्न हुई, जिसमें जबलपुर संभाग की बालक व बालिका दोनों टीमें ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए, सिल्वर मेडल जीते। फाइनल मुकाबला इंदौर संभाग विरुद्ध जबलपुर संभाग के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें इन्दौर संभाग की बालक व बालिका दोनों टीमें विजय हासिल कर गोल्ड मैडल जीती। जबलपुर संभाग की बालक व बालिका दोनों टीमें सिल्वर मेडल जीते। जबलपुर संभाग के कोच प्रकाश सिंह राजपूत एवं कोच अवध कुमार पटेल रहे ।जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे, पिट्टू एसोसिएशन ऑफ एम.पी. के अध्यक्ष हरिनारायण यादव, सचिव गुलाब सिंह चौहान एवं जबलपुर पिट्ट संघ के अनुराग चौबे आदि ने शुभकामनाएं दी।



