स्कूल बाथरूम में छात्र को लगा करंट,

कटनी जबलपुर दर्पण । कटनी जिले के रिठी थाना क्षेत्र के बड़गांव स्थित शासकीय विद्यालय में सोमवार को एक छात्र को स्कूल के बाथरूम में करंट लगने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं का छात्र अहम कुशवाहा बाथरूम गया था, तभी अचानक उसे करंट लग गया, जिससे वह घायल हो गया।घटना के बाद परिजनों ने छात्र को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार छात्र की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूल में बिजली व्यवस्था की नियमित जांच और मरम्मत जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से इलाज के लिए कोई भी अस्पताल नहीं पहुंचा और सूचना मिलने पर परिवार के लोग स्वयं छात्र को अस्पताल लेकर आए।



