पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह

मुंबई। अल्लू अर्जुन की “पुष्पा 2: द रूल” का इंतजार सिनेप्रेमियों के बीच सुपर हाई है। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म के एक बिल्कुल नए पोस्टर से पर्दा उठाते हुए इस बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की, जो 15 अगस्त, 2024 है। इसी के साथ फिल्म के दिलचस्प और इंटेंस पोस्टर ने दर्शकों की दिलचस्पी को बढ़ा दिया और इस एक्शन एंटरटेनर की भव्यता के बारे में बहुत कुछ बताया, जो हर पहलू में स्टैंडर्ड स्थापित करने के लिए तैयार है। फिल्म के एक्साइटिंग पोस्टर के अलावा एक चीज़ जो ध्यान खींचती है वह है 15 अगस्त की रिलीज़ डेट, जो देश के स्वतंत्रता दिवस का भी प्रतीक है।
जैसे ही पुष्पा 2: द रूल की रिलीज डेट की घोषणा की गई, सभी हैरान हो गए है कि आखिर निर्माताओं ने यह तारीख क्यों चुनी। क्या वे देशभक्ति के मोर्चे पर जनता के लिए कुछ अलग लाने की योजना बना रहे हैं, या पुष्पा 2: द रूल कोई कड़ा संदेश छोड़ेगी? खैर, फिल्म की रिलीज बड़ा सस्पेंस पैदा कर रही है, और हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि इस बार निर्माताओं के पास क्या अनोखा है।
ये फिल्म सुकुमार द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल ने अभिनय किया है। जबकि माइथ्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया ने फिल्म को निर्मित किया है।



