निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 287 मरीजों का उपचार, दो मरीजों को किया रेफर

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । 100 दिवसीय सेवा संकल्प एवं स्वास्थ्य श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को शिवपुरी मंडल के ग्राम पलटवाड़ा में 48वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में जिला स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हुआ।शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। शिविर में कुल 287 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इनमें से दो मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का संदेश ग्रामीणों तक पहुँचाया। उन्होंने बताया कि “अब छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सांसद बंटी विवेक साहू की है। शिविरों में यदि कोई गंभीर मरीज पाया जाता है, तो उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया जाता है, और आवश्यकता पड़ने पर नागपुर या अन्य महानगरों के मेडिकल कॉलेजों में भी उपचार हेतु भेजा एगा।”जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश का सतत विकास हो रहा है। पिछले पाँच वर्षों से 80 करोड़ देशवासियों को निःशुल्क राशन मिल रहा है, जिसे आगे पाँच वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। अब शासन की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुँचाया जा रहा है।कार्यक्रम में परासिया विधानसभा प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया, डॉ. कृष्णा हरजानी, प्रभुनारायण नेमा, दीपक खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष देवीलाल पाल, ग्राम सरपंच श्रीमती भलावी, गिरीश पटेल, देवी सिंह राजपूत, महामंत्री मुकेश सालवंसी सिंह सहित चिकित्सक दल, नर्सिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
आज करन पिपरिया में लगेगा 49वां शिविर
सेवा संकल्प श्रृंखला के अंतर्गत आज मंगलवार को जुन्नारदेव नगर मंडल के ग्राम करन पिपरिया स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बड़ा ढाना में 49वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी ने क्षेत्र के ग्रामीणों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने की अपील की है।



