जबलपुर दर्पण

एस.पी. की पाठशाला से निकले 20 होनहार अभ्यर्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस लाईन में पुलिस परिवार तथा गरीब तबके के एैसे बच्चें जो प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे हेै हेतु निःशुल्क कोचिंग ‘‘ एस.पी. की पाठशाला ’’ संचालित की जा रही है।
उक्त संचालित ‘‘एस.पी. की पाठशाला’’ निःशुल्क कोचिंग में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से) के मार्ग निर्देशन में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी वं शारीरिक मैदानी प्रशिक्षण दिया जाता है।
वर्ष 2025 में ‘‘एस.पी. की पाठशाला’’ के तहत संचालित निःशुल्क कोंचिग के सीआईएफ/बीएसएफ/सीआरपीएफ/सीआईएसएफ में 10 कांस्टेबल के पद पर, एसबीआई बैंक में 1 असिटेंट एसोसियेट के पद पर, स्वास्थ विभाग में 1 काउंस्लर के पद पर, ए.आई.आई.एम.एस. मे 1 जूनियर इंजीनियर के पद पर , डीफेंस में 2 जूनियर ऑपरेटर एवं एलडीसी के पद पर, मध्यप्रदेश पुलिस में 1 कांस्टेबल के पद पर, तथा रेल्वे में 4 टीसी एवं लोकोपायलेट के पद पर इस प्रकार कुल 20 चयनित अम्भ्यार्थियों को आज दिनॉक 28-1-26 को पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा बधाई देते हुये प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
आपने सभी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि जैसे आग में तप कर सोना कुंदन बनता है वैसे ही आप भी यहॉ तक कड़ी मेहनत करके पहुंचे है।

प्रतियोगी परिक्षाओं में जो सफल हुये हैं, सभी को बधाई जो सफल नहीं हो पायें है निराश न हों, लगन से मेहनत करते रहें सफलता जरूर मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि पुलिस लाईन में संचालित निःशुल्क कोचिंग’’ एसपी की पाठशाला’’ वर्ष 2020 से संचालित है जिसमें पुलिस परिवार एवं गरीब बच्चों को निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं शारीरिक मैदानी प्रशिक्षण दिया जाता है, अभी तक लगभग 250 अभ्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि हम और प्रयास कर रहें है कि पुलिस परिवार तथा गरीब तपके के एैसे बच्चें जो प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे हेै सभी को प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी हेतु अच्छा प्लेटफार्म मिले।
उल्लेखनीय है कि ‘‘एस.पी. की पाठशाला‘‘ के तहत संचालित निःशुल्क कोंचिग के माध्यम से वर्तमान में 80 विद्यार्थी थ्योरी क्लास एवं 15 विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे।
‘‘एस.पी. की पाठशाला‘‘ में रानी दुर्गावति विश्वविद्यालय के व्याख्याता डॉ. आशीष यादव द्वारा नागरिक शास्त्र, सहकारिता विभाग के श्री विकास तिवारी द्वारा इतिहास, भारतीय रेल्वे विभाग के कमलेश इंगले द्वारा एडवांस मैथ्स, रेल्वे विभाग के नीलेश इंगले द्वारा रीजनिंग, धारा कम्पनी मे कार्यरत आशीष साहू द्वारा सामान्य अंग्रेजी, रोहित कुशवाह द्वारा अर्थशास्त्र का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके साथ ही रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य के निर्देशन में सूबेदार योगेश चौकसे द्वारा -मैथ्स रीजनिंग फिजिकल ट्रेनिंग, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल द्वारा हिन्दी, आरक्षक सतीश डेहरिया द्वारा भूगोल, एवं फिजिकल ट्रेनिंग, आरक्षक रमन पटेल मैथ्स रीजनिंग, आरक्षक जय प्रकाश द्वारा संवीधान, आरक्षक राहुल ठाकुर द्वारा विज्ञान एवं फिजिकल ट्रेनिंग, नीतेश श्रीवास फिजिकल ट्रेनिंग, महिला आरक्षक दीक्षा सिंह द्वारा सामान्य ज्ञान, रेल्वे पुलिस आरक्षक सुशांत पटेल द्वारा फिजिकल ट्रेनिंग, का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी प्रशिक्षकों को सम्मानित करते हुये प्रोत्साहन हेतु पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88