जबलपुर दर्पण

महाशिवरात्रि पर संभागीय कुशवाहा समाज जबलपुर करेगा अभिषेक, पूजन, भंडारा व आदर्श विवाह कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण । संभागीय कुशवाहा समाज जबलपुर द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर परंपरानुसार इस वर्ष भी भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को समाज के मुख्यालय ‘कुशवाहा धाम’, पंचमुखी हनुमान मंदिर, महान सम्राट अशोक चौक, गौरीघाट में संपन्न होगा।कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन, तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ समाज के अविवाहित युवक-युवतियों का आदर्श विवाह कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो समाज में सामूहिक विवाह की परंपरा और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करेगा।संभागीय कुशवाहा समाज ने समाज के समस्त बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुण्य अवसर का लाभ लें तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।साथ ही, जिन समाज बंधुओं के अविवाहित युवक-युवतियों का विवाह महाशिवरात्रि के अवसर पर संपन्न कराना है, वे अपना आवेदन लेकर के.पी. कुशवाहा (मोबाइल: 9827007654) अथवा महामंत्री दीपक कुशवाहा (मोबाइल: 9425386065) से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88