नगर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन के साथ मुख्य मंत्री का जलाया पुतला,

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जिले के खितौला नगर में विभिन्न वार्डो में जिला ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव के निर्देशन पर पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के अंतर्गत नगर कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष पवन सोनी के संयोजन में आम सभा एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान आम सभा की अध्यक्षता में प्रकाश कुरारिया एवं मुख्य अतिथि के रूप में घनश्याम बड़गैया उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव राजेश चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल, संदीप व्यौहार, नवनीत शुक्ला, आलोक पांडे, राजेश पटेल,यूसुफ खान, रमेश पटेल,के के कुरारिया, प्रदीप पटेल,शेख साबिर, गौस भाई आजाद, लाल बहादुर पाठक, जहीर अंसारी, पापे यादव, लल्लू लाल यादव उपस्थिति थे।
पवन सोनी ने अपने उद्धबोधन में बतलाया कि खितौला वार्ड नंबर 17 की पूरी बस्ती जो पहाड़ी में बसी है सरकार उसके पट्टे नहीं दे रही है, साथ ही खितौला में एक मात्र राशन दुकान है जो बस्ती के वार्ड 16,17,18 से बहुत दूर है, वहीं एक पृथक दुकान बस्ती में भी होना चाहिए।
ऐसी भरी गर्मी में बेहिसाब लाइट कटौती ने लोगों का जीना दूभर किया है। और तो और भारी भरकम बिजली के बिल भी लोगों के प्राण लिए हैं।
प्रकाश कुरारिया ने अपने अध्यक्षीय भाषण में खाद्य तेल और एलपीजी गैस की किल्लत काला बाजारी एवं अनियंत्रित भाव की बात रखी साथ ही अवैध शराब बिक्री, अवैध रेत उत्खनन,महगाई, भ्रष्टाचार एवं बढ़ते हुए अपराधों की समस्याओं की बात भी उपस्थिति लोगों के समक्ष रखीं।
आम सभा के बाद कांग्रेस जनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला लेकर, अपनी सभी मांगो के साथ मोहन यादव मुर्दाबाद के नारे भी लगाते हुए पूरी बस्ती का भ्रमण किया। अंत में मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला जलाया।
इस पुतला जलाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस से काफी झीना झपटी का सामना भी करना पड़ा।
कार्यक्रम में निशार एहमद अंसारी, मनीष खंपरिया, वीरेन्द्र पटेल, प्रांजल सराफ, एड.साकेत पीडिहा,अज्जू भाईजान, बालाराम तंतुवाय, उमाकांत चौरसिया,डब्बू पाठक, सीमा ठाकुर, अंकुर खरे ओम नारायण श्रीवास्तव,लोचन कोल,एड.इकबाल मंसूरी , शंकर वंशकार, ललित दुबे,मोनू मंसूरी, मुन्ना खान,अमजद खान, दिवाकर दुबे, मनीष पांडे, लियाकत खान,कौशल दाहिया,मोनू सोंधिया, प्रेमचंद दाहिया, गजराज सिंह ठाकुर, बलराम बर्मन, सुभाष ठाकुर,रंजीत चौधरी सुखदेव नामदेव,नीरज जायसवाल, प्रेमचंद कोरी, माजिद मंसूरी , अशोक झारिया, पंकज पटेल, रामकुमार चौधरी, नंद राम सेन,भागीरथ पटेल,शिव कुमार कोरी, प्रेमलाल पटेल,भूरा पटेल, गणेश पटेल, आशिक अली, रामस्वरूप, प्रदीप कुमार यादव ,गोवर्धन, गुड्डु गोटिया, राकेश, साबिर खान , राजेन्द्र, विनोद पटेल, अलीम ,मो. साकिर, विनोद दुबे ,मो.सादिक, द्रोपती बाई, प्रभा बाई कोरी , कमला बर्मन , अनसुईया चौधरी , अन्नी बाई राठौर, सदन कुमार लोधी, शिव कुमार यादव सहित अनेकों कांग्रेस जन उपस्थिति थे।



