जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

जबलपुर दर्पण। विश्व जल दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के द्वारा प्रेषित शिविर कार्य-योजना 2022-23 के पालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री नवीन कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन मे जमुनिया ग्राम मे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | सचिव महोदय उमाशंकर अग्रवाल ने जल के संरक्षण एवं उसकी महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि जल है तो कल है इसलिए हम सभी को पानी की एक-एक बूंद को बचाने के प्रयास करना होगा जिसकी शुरुआत हमें अपने दैनिक जीवन में रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग आने वाली गतिविधियों जैसे ब्रश करने से लेकर नहाने कपड़े धोने इत्यादि कामों में हमें जल के अपव्यय को रोककर करना होगी यदि हम सब के द्वारा प्रतिदिन 1 लीटर पानी को भी बचा पाए तो हमें जल दिवस के अवसर पर संभवत जागरूकता कार्यक्रम करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। साथ ही आगे कहा कि वर्षा जल के संग्रहण के उपाय करें ताकि-भूमिगत जल स्तर बढ़ता रहे। अगर जल संरक्षण के उपाय नही किये गये तो आगे आने वाली पीढ़ी को बहुत मुश्किल दौर से गुजरना पड़ेगा। दिन प्रतिदिन वनों की कटाई से न केवल मृदा अपरदन बड़ा हैं, बल्कि वर्षा जल का संरक्षण भी नही हो पाया,क्योंकि वृक्ष वर्षा जल को जमीन में सोखकर भू जल स्तर में वृद्धि में सहायक होते है।इस प्रकार जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु हमें अभी से प्रयास करना होगा,नही तो बिना जल हमारा कल सम्भव नही हैं।श्री एम जीलानी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं योजनाओं के बारे जानकारी दी।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जल की बचत एवं पानी के अपव्यय ना करने की शपथ ली। कार्यक्रम संचालन शैलेन्द्र शाह ने किया एवं आभार प्रकाश मिश्रा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88