अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

ऐतिहासिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर लगेगा मेला

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ गांव में स्थित ऐतिहासिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में मेले का आयोजन किया जा रहा है। बताया गया कि पिछले वर्षों के अनुसार ही इस साल भी मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा पाठ करते हैं। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान जिले भर से हजारों की संख्या में पहुंचे लोग भगवान शिव जी के दर्शन के पश्चात मेले का लुत्फ भी उठाते है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर्व में सच्ची आस्था रखते हुए, भगवान शिव जी को दूध, दही, चावल, घी, भांग, धतूरा आदि अर्पित करने से भगवान भोलेनाथ खुश होते हैं और उनकी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती है। मान्यता अनुसार ऐतिहासिक ऋणमुक्तेश्वर मंदिर का निर्माण महाभारत काल के दौरान हुई थी, जहां पांचों पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान मंदिरों का निर्माण करवाया गया था। इसी तरह विशेष महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर के पास स्थित नर्मदा नंद महराज जी के आश्रम में फलाहारी भंडारे का आयोजन आश्रम समिति के द्वारा किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88