जबलपुर दर्पण

जबलपुर में जिला स्तरीय वृहद कॅरियर अवसर मेला संपन्न, 159 युवाओं का प्रथम चरण में चयन

जबलपुर दर्पण । स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना एवं जिला रोजगार कार्यालय जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी महाविद्यालय में 19 फरवरी 2026 को “एक दिवसीय युवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार जिला स्तरीय वृहद कॅरियर अवसर मेला” आयोजित किया गया। मेले में प्लेसमेंट के प्रथम चरण में 159 युवाओं का चयन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक विनीत रजक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आशीष राव, एम.एस. मरकाम एवं डॉ. नेहा दवे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तथा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि विनीत रजक ने कहा कि युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वरोजगार स्थापित कर दूसरों को भी रोजगार देने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार एवं स्वरोजगार मेले युवाओं के कॅरियर की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम संयोजक प्रो. अरुण शुक्ल ने बताया कि मेले में विभिन्न प्लेसमेंट कंपनियों के माध्यम से लगभग 810 युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीयन कराया। इनमें से 159 युवाओं का प्रथम चरण में चयन किया गया। मेले में जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, श्रम विभाग एवं नेशनल कॅरियर सर्विस सेंटर द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।मेले का विशेष आकर्षण महाविद्यालय के दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी रही, जिनका विक्रय भी किया गया। इससे प्राप्त राशि दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने की। मंच संचालन डॉ. रविश ताजिर तमन्ना द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन एम.एस. मरकाम ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88