जबलपुर दर्पण

गाजी बाग में सर्वधर्म रोज़ा अफ़तार, भाईचारे का संदेश

जबलपुर दर्पण । मुस्लिम बहुल क्षेत्र रद्दी चौकी स्थित गाजी बाग में रमज़ान के छठे रोज़े पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की माहाना छठी के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मतीन अंसारी के संयोजन में विशाल अफ़तार-ए-आम का आयोजन किया गया। अफ़तार-ए-आम में क्षेत्र के सैकड़ों रोज़ेदारों और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।
मगरिब की अज़ान होते ही उपस्थित रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से रोज़ा अफ़तार किया। आयोजन में मुख्य रूप से सूफ़ी बाबा मेराज अहमद जमाली, हाजी भूरे पहलवान, अल्हाज हाफिज मोहम्मद शरीफ, हाजी शेख ज़मील नियाज़ी, सरदार अब्दुल हकीम बाबा, सरदार हाजी मुईन खान, राजीव बडेरिया, गुड्डू नबी, इश्तियाक अंसारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।
सर्वधर्म रोज़ा अफ़तार में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों की सहभागिता से उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के संयोजक मतीन अंसारी ने बताया कि अफ़तार-ए-आम का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, एकता और इंसानियत का संदेश देना है।
कार्यक्रम के दौरान देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक़्क़ी के लिए विशेष दुआ भी की गई।
फूटाताल स्थित शिया जामा मस्जिद ज़ाकिर अली फूटाताल में भी रमज़ान के मुक़द्दस महीने के दौरान रोज़ाना रोज़ा अफ़तार का सिलसिला जारी है। मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में रोज़ेदार इकट्ठा होकर इबादत और सामूहिक अफ़तार में हिस्सा ले रहे हैं।
इस अवसर पर मौलाना हैदर मेहदी ने बच्चों और युवाओं के लिए दीनी तालीम का विशेष कार्यक्रम भी शुरू किया है। वे कुरआन की तिलावत, बुनियादी इस्लामी जानकारी और अच्छे अख़लाक़ पर नियमित तौर पर मार्गदर्शन दे रहे हैं।
शाम के समय फूटाताल और आसपास के शिया इलाकों में खासा उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। मस्जिदों में नमाज़ और इबादत का माहौल बना हुआ है, वहीं लोग आपसी भाईचारे और मिल्लत की एकता का संदेश भी दे रहे हैं।
आगा चौक स्थित हजरत आगा मोहम्मद साहब की दरगाह में आज सातवें रोज़े के मौके पर हजरत किब्ला शाह मिर्जा इख्तियार हुसैन कादरी चिश्ती निजामी रहमतुल्लाह अलैह का चौदहवाँ उर्स बड़े अदब व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।
उर्स के मौके पर अपराह्न असर की नमाज के पहले मजार शरीफ पर चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। इसके पश्चात रोजेदारों के लिए विशाल अफ़्तार-ए-आम का इंतज़ाम किया गया है।
दरगाह के मुतवल्ली सैय्यद लियाकत अली, सेक्रेट्री मोहम्मद रफीक खान, सैय्यद साबिर अली ने तमाम रोजेदारों और अकीदतमंदों से कार्यक्रम में शिरकत करने की गुजारिश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88