जबलपुर दर्पण

कार में बैठकर क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले 2 सटोरिये गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण । थाना रांझी पुलिस ने क्रिकेट के अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कार में बैठकर सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन, 20 हजार 350 रुपये नगद तथा एक कार जब्त की है। साथ ही मास्टर आईडी उपलब्ध कराने वाले सहित पूरे सट्टा सिंडीकेट के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर टी-20 क्रिकेट मैचों के दौरान सट्टेबाजों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना रांझी पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर दबिश, कार से संचालित हो रहा था सट्टा

थाना रांझी पुलिस को 25 फरवरी 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मेमोरी तिराहा सामुदायिक भवन के पास एक डार्क ब्लू रंग की कार (एमपी 20 जेड जी 0030) में दो युवक मोबाइल के माध्यम से टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने रामनगर रांझी स्थित सामुदायिक भवन के पास दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—

  1. अनमोल पटारिया उर्फ बीसू (29 वर्ष), निवासी दर्शन तिराहा, थाना रांझी
  2. कृष्णा नामदेव (25 वर्ष), निवासी आदर्श मार्केट, थाना रांझी

मोबाइल ऐप के जरिए संचालित हो रहा था सट्टा

पुलिस द्वारा जांच करने पर आरोपियों के मोबाइल में CRICKET GURU, थर्ड आई सहित अन्य एप्लीकेशन के माध्यम से श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड मैच पर रन और भाव के साथ सट्टा संचालित होता पाया गया। मोबाइल में सट्टेबाजों से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। आरोपियों के पास से सट्टे की रकम 20,350 रुपये नगद भी बरामद की गई।

मास्टर आईडी लेकर चलाया जा रहा था पूरा सिंडीकेट

पूछताछ में आरोपी अनमोल पटारिया ने बताया कि वह दिलीप खत्री और संजय खत्री से bet4win की मास्टर आईडी लेकर अपने एजेंटों—कृष्णा नामदेव, अंकुश शिवहरे, विशाल सराफ, राहुल ललवानी, अंकित सोनकर और विवेक गुप्ता को आईडी और पासवर्ड देकर खिलाड़ियों से सट्टा खिलवाता था। मैच समाप्त होने के बाद नगद लेन-देन किया जाता था।

सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल, नगद राशि और कार जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी, प्रधान आरक्षक चंद्रभान, आरक्षक आलोक, चेतेन्द्र, मनीष पटेल, अभिषेक मिश्रा, गौरव एवं मनीष अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88