जबलपुर दर्पण

नगर निगम की त्वरित कार्रवाई: कटंगी मार्ग पर जल निकासी समस्या का स्थायी समाधान, नागरिकों ने जताया आभार

जबलपुर दर्पण । नगर निगम जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर पूरी तरह सजग नजर आ रहा है। कटंगी मुख्य मार्ग स्थित कॉफी हाउस के सामने गंदे पानी के लंबे समय से बने भराव की शिकायत मिलते ही नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का स्थायी समाधान कर दिया। शिकायत महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के संज्ञान में आते ही निगम की टीम ने युद्धस्तर पर कार्य प्रारंभ किया और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत प्रदान की।कार्यवाही के संबंध में संभाग क्रमांक 15 सुहागी के स्वास्थ्य निरीक्षक अनंत दुबे एवं वार्ड सुपरवाइजर रचित ने बताया कि वार्ड क्रमांक 73 में तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया गया। दोपहर 2:00 बजे से शुरू हुआ यह अभियान शाम 7:30 बजे तक लगातार जारी रहा।कार्य की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी मशीनरी तैनात की गई, जिसमें जेसीबी मशीन, 200 मशीन, बड़ी सुपर सकर मशीन तथा नाला गैंग की विशेष टीम शामिल रही। लगभग साढ़े पांच घंटे तक चले इस सघन अभियान के बाद वर्षों से बाधित गंदे पानी की निकासी को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया। नगर निगम की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्रीय नागरिकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों एवं शिकायतकर्ताओं ने महापौर, निगमायुक्त और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस राहतकारी कार्य की सराहना की है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88