जबलपुर दर्पण

बकायादारों के खिलाफ सख्त हुआ नगर निगम, राजस्व वसूली में आई तेजी, 4 संभागों में हुई कुर्की की कार्रवाई

जबलपुर दर्पण । निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार शहर के विकास कार्यों को गति देने और नगर निगम के खजाने को मजबूत करने के उद्देश्य से, नगर निगम जबलपुर के संभाग क्रमांक 02 कछपुरा, संभाग क्रमांक-7 अधारताल, संभाग क्रमांक-8 भानतलैया, संभाग क्रमांक-10 रांझी एवं संभाग क्रमांक 14 विजय नगर में आज बकाया करदाताओं के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाया। संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह संभाग क्रमांक 2 ने बताया कि कमला नेहरू नगर वार्ड में अरुण कुमार शुक्ला पर बकाया राशि 87,200/- रूपये होने के कारण सम्पत्ति अधिग्रहण की कार्यवाही की गयी वहीं जल शुल्क वसूली के दौरान नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गयी।
संभाग क्रमांक 7 अधारतल के संभागीय अधिकारी सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि महर्षि महेश योगी वाउर् में सम्पत्ति कुर्क करने नोटिस चस्पा किये गए एवं जल कर राशि जमा न करने पर नल कनेकशन काटने की कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव, सहायक राजस्व निरीक्षक मनीष शर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, रमेश पनिका, राम सजीवन विश्वकर्मा, राज किशोर चौबे एवं स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला उपस्थित रहा।
संभागीय अधिकारी महेन्द्र पाल सिंह उइके ने बताया कि संभाग 8 भानतलैया के अंतर्गत हनुमानताल वार्ड में कलीमुल्ला पर 99,360, कुंवरलाल पर 1,93,960, काशीराम पर 80,631, मेसर्स मालपाणी मैन्यू फैक्चरिंग 1,91,251, मुन्ना लाल पर 80,715 एवं हाजी मो. युसुफ पर 72,015 रूपये बकाया होने पर कुर्की की कार्यवाही की गयी।
इसी प्रकार संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि नगर निगम की टीम ने विभिन्न वार्डों में बकाया राशि न चुकाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कदम उठाए है। उन्होंने बताया कि महर्षि सुदर्शन वार्ड में हजारों रुपयों का बकाया होने पर कई बड़े डिफॉल्टरों के नल कनेक्शन काट दिए गए। शहीद भगत सिंह वार्ड में बड़े बकायादारों के घरों के बाहर कुर्की के पोस्टर चस्पा किए गए, ताकि जनता में कर भुगतान के प्रति जागरूकता बढ़े। चंद्रशेखर आजाद वार्ड में 96,070 जैसे बड़े बकाया पर निगम ने न केवल कुर्की का पोस्टर लगाया, बल्कि संपत्ति की तालाबंदी भी की।

राजस्व वसूली से होगा शहर का विकास- निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहा कि करों की समय पर वसूली से ही शहर की सड़कों, बिजली और स्वच्छता जैसे बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा सकता है। यह कार्रवाई उन ईमानदार करदाताओं के हक में है जो समय पर टैक्स चुकाते हैं। इस अभियान के दौरान राजस्व निरीक्षक नरेन्द्र सिंह राजपूत, वार्ड कर संग्रहिता सविता कुशवाहा सहित पूरी टीम मुस्तैद रही। निगम अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अप्रिय कार्रवाई से बचने के लिए अपने बकाया करों का भुगतान तत्काल करें और शहर के विकास में भागीदार बनें।

संभागीय अधिकारी सुदीप पटेल ने बताया कि संभाग क्रमांक 14 विजय नगर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 ईदन दास मालगानी पता – मेन रोड आई.टी.आई. जिसमें बकाया राशि 71,554 रूपये होने पर कुर्की की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के समय राजस्व निरीक्षक मन्नू पटेल, वार्ड कर संग्रहिता अस्वनी गुप्ता एवं राजस्व की टीम आदि उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88