स्कूल चले अभियान में संदीपनि विद्यालय का विधायक द्वारा शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को बड़ी उपलब्धि

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । पनागर नगर के ग्रामीण में नवीन शैक्षणिक सत्र के पहले दिन बुधवार को पनागर विधानसभा 101 के ग्राम पंचायत रैपुरा स्थित सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन में स्कूल चले हम अभियान के शुभारंभ पर प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुशील इन्दु तिवारी’ ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत भी किया । साथ ही उन्हें पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी किया गया ।
मंच के माध्यम से स्थानीय विधायक श्री तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा प्रदान करता है। श्री तिवारी ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से संवाद भी किया । साथ ही उपस्थित उन बच्चों एवं पैरेंट्स को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया।
मुख्य कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि आनंद जैन मिंन्चू, अंकुर जैन, शैलेंद्र साहू , अनुविभागीय अधिकारी अभिषेक सिंह, थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार पनागर, नायब तहसीलदार,गोवर्धन खेतपाल, रैपुरा सरपंच मिहीलाल केवट, सचिन पटेल, राजेश तिवारी, अतुल सैनी, सुरेश पटेल, प्राचार्य रत्नेश शर्मा सहित जनप्रतिनिधि की उपस्तिथ में संपन्न हुआ



