जबलपुर में जगतगुरु नरसिंह देवाचार्य का भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण । अखिल भारतीय संत समिति के मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज का जबलपुर संस्कारधानी आगमन पर भक्तों ने भव्य स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय संत समिति भारत के समस्त साधु संतों महात्माओं की बैठक नाशिक महाराष्ट्र में संपन्न हुई, बैठक में श्रीमद् जगतगुरु नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी को मध्यप्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आज सुबह जनता एक्सप्रेस से आगमन पर रेलवे स्टेशन पर स्वामी बालकदास,गुलशन मखीजा, शरद काबरा, लोकराम कोरी, अशोक शर्मा, विष्णु पटेल, जगदीश साहू,मनोज शर्मा, विधयेश भापकर, जितिन नारंग, डॉ संदीप मिश्रा, नीरज पाराशर, इंदुमती राजेन्द्र प्यासी,अंबर पुंज, राजेन्द्र यादव, मनोज पटेल, नीरज मिश्रा, संजय भाटिया, प्रवीण चतुर्वेदी, अजय कुमार, शंकर, ब्रजेश नेमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त सनातन धर्म महासभा जबलपुर, श्रीरामलीला समिति गढ़ा, सुपतेश्वर गणेश मंदिर, नरसिंह मंदिर गीता धाम, साहू समाज के पदाधिकारियों ने ढोल धमाल के साथ पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया।



