कॉलेज में आयोजित हुआ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण। शासकीय कन्या महाविद्यालय रांझी में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । छात्राओं के द्वारा हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी एवं वित्तीय साक्षरता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अतिथी मंजु चंदेल ने छात्राओं को वित्तीय साक्षरता का अर्थ पैसे के सही उपयोग, प्रबंधन, बचत, बजट और प्रबंधन व्यक्तिगत आय और खर्चों की योजना बनाना , गैर जरूरी खर्चों को कम करने के संबंध मे जागरुक किया एवं माधुरी विश्वकर्मा के द्वारा हस्तशिल्प कला के विषय में जागरूक किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ वीना वाजपेई ने करते हुए परीक्षा संबंधी विषय पर जागरुक किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रभारी डॉ माधुरी सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. वीना श्रीवास्तव, डॉ बिन्दु शर्मा, डॉ रेणु बाला घई, डॉ दिपेन्द्र यादव, डॉ सपना श्रीवास्तव एवं समस्त महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राए उपस्थित रही।



