जबलपुर दर्पण

वर्षा पूर्व जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त ने किया चार संभागों का सघन निरीक्षण

जबलपुर दर्पण । वर्षाऋतु के आगमन के पूर्व शहर की स्वच्छता और सुगम जल निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज शहर के विभिन्न संभागों का सघन दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून के दौरान शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और जलभराव की स्थिति निर्मित न होने पाए। निगमायुक्त ने आज सुबह से ही स्वास्थ्य और स्वच्छता अमले के साथ रामपुर, गोरखपुर, सिविल लाइन और मुख्यालय संभाग के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य मार्गों के साथ-साथ बस्तियों के भीतर की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। नाला-नाली सफाई निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि वर्षा पूर्व बड़े नालों की सिल्ट निकालने का कार्य युद्धस्तर पर पूर्ण किया जाए। छोटी नालियों में कचरा फंसने के कारण होने वाले अवरोध को तत्काल हटाया जाए।
उन्होंने निर्देशित किया कि सड़कों पर नियमित स्वीपिंग के साथ-साथ जमा मिट्टी को हटाएं ताकि वर्षा के जल के साथ यह मिट्टी नालियों में जाकर उन्हें चोक न करे।

जलप्लावन की रोकथाम– संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखने के भी निगमायुक्त ने निर्देश दिए।
इस अवसर पर निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त अरविंद शाह,देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, वी एन बाजपेई, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र कौरव,अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88