कचहरी वाले बाबा दरगाह में हुई परचम कुशाई, उर्स की तैयारियां शुरू

जबलपुर दर्पण । हाई कोर्ट के सामने स्थित हज़रत ख्वाजा अमीनुद्दीन चिश्ती कचहरी वाले बाबा रहमतुल्ला अलैह के आस्ताने पर रविवार को मगरिब की नमाज़ के बाद परचम कुशाई का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद मौजूद रहे।
कार्यक्रम की सरपरस्ती हज़रत वकील अहमद खलीली, शफीपुर शरीफ ने की। इस दौरान मजार शरीफ पर गुलपोशी और चादरपोशी की गई, जिसके बाद परचम कुशाई की रस्म अदा की गई।
रस्म के उपरांत नज़र-ओ-नियाज़ पेश की गई और तबर्रुक तकसीम किया गया। आयोजन में इफ्तिखार अली, अब्दुल कदीर, अब्दुल हकीम बाबा, नईम, राजेन्द्र पटेल, नरेश मलिक, प्रतीक तिवारी, मनीष अग्रवाल, सरदार टीटू जग्गी, विक्की भाई सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कौमी एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
परचम कुशाई के साथ ही कचहरी वाले बाबा के उर्स शरीफ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 8 या 9 मई से बाबा साहब का पांच दिवसीय उर्स शरीफ आयोजित किया जाएगा।



