जबलपुर दर्पण

जूडो: ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 23 को

जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिला जूडो संघ के अध्यक्ष रवि गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग, शालेय शिक्षा विभाग एवं क्रीड़ा भारती महानगर व जबलपुर जिला जूडो संघ के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 23 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन जूडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन त्रिभुवनदास मालपानी हायर सेकेंडरी स्कूल, मिलोनीगंज के साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जा रहा है।

जिला जूडो संघ के सचिव व वरिष्ठ जूडो कोच आबिद हुसैन खान ने बताया कि इस ग्रीष्मकालीन जूडो प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य जूडो के विकास के लिए नई-नई प्रतिभाओं की खोज करना तथा उन्हें जूडो की नवीनतम तकनीक एवं बारीकियों से अवगत कराना है। उन्होंने जूडो की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास की दृष्टि से यह एक अत्यंत आवश्यक खेल कला है और प्रत्येक विद्यार्थी, विशेषकर छात्राओं के लिए इस खेल का प्रशिक्षण लेना समाज एवं स्वयं उनके लिए लाभप्रद है।

श्री खान ने आगे बताया कि शिविर की समाप्ति के पश्चात एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें नवोदित खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।

यह जूडो प्रशिक्षण शिविर शहर के श्री त्रिभुवनदास मालपानी हायर सेकेंडरी स्कूल मिलोनीगंज, पी.एम. श्री रानी दुर्गावती शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगानगर गढ़ा (कोच नौशीन अंजुम), तथा होली लाइट चिल्ड्रेंस एकेडमी जयप्रकाश नगर अधारताल जबलपुर (कोच तावेज़ अली) में एक साथ आयोजित किए जा रहे हैं। जो भी छात्र एवं छात्राएं इस शिविर में भाग लेना चाहते हैं, वे संघ के सचिव आबिद खान से मोबाइल नंबर 6265428080 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88