जबलपुर दर्पण

धुआंधार में चलाया गया स्वच्छता अभियान

जबलपुर दर्पण । विश्व प्रसिद्ध पर्यटन एवं आस्था का केंद्र भेड़ाघाट धुआंधार क्षेत्र इन दिनों गंदगी की समस्या से जूझ रहा है। क्षेत्र में जगह.जगह फैली पन्नियां, गुटखा के पाउच, डायपर, तेल-शैम्पू के पाउच, पानी की बातलें, शराब की बोतलें, खराब कपड़े, बाल तथा अन्य कचरे के कारण यहां की प्राकृतिक सुंदरता प्रभावित हो रही है। इसी स्थिति को देखते हुए सनातन सर्वोपरि संघ के माध्यम से क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें थैलेसीमिया जनजागरण समिति मप्र व हम हैं न फाउण्डेशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान सभी ने संगमरमरी वादियों में फैली गंदगी से कचरा एकत्रित कर उन्हें व्यवस्थित स्थान पर पहुंचाया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद भेड़ाघाट का भी सहयोग रहा। स्वच्छता अभियान के माध्यम से संघ ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि सामाजिक सहभागिता से ही तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88