जबलपुर दर्पण
251 श्रीधलुओं को करवाए मथुरा वृंदावन दर्शन

जबलपुर दर्पण । ईश्वर सेवा समिति द्वारा शहर के 251 श्रद्धालुओं को वृंदावन धाम के पावन दर्शन कराए गये। इस दिव्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जन्मभूमि,बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर वृंदावन, निधिवन सहित अन्य प्रमुख स्थलों के दर्शन किए। साथ ही प्रेमानंद महाराज एवं अनिरुद्धाचार्य महाराज के पावन सान्निध्य एवं दर्शन का भी लाभ मिला। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम ईश्वर सेवा समिति के संयोजक सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में धीरज सराफ़, रवि पिल्ले, पुष्प्रज पिल्ले, डा ऋषि बवारिया, छोटू सतनामी, राजेश पिल्ले, लक्ष्मी चौधरी, प्रभा स्वामी, बिंदु गुप्ता सहित 251 श्रद्धालु शामिल हुए।



