मेधावी विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

जबलपुर दर्पण । सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गढ़ा फाटक में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य शुभांगी नाईक सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को शुभाशीष देकर उनके निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।
समिति के सचिव डॉ. नीलेश पाण्डेय ने 99 एवं 98 अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को अपनी ओर से ₹1100 की प्रोत्साहन राशि तथा पुस्तक-कॉपियाँ प्रदान करने की घोषणा की।
इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के
अध्यक्ष एड. जिनेंद्र जैन,
उपाध्यक्ष एड. सचिन अग्रवाल,
सचिव डॉ. नीलेश पाण्डेय,
कोषाध्यक्ष डॉ. बृजेश अर्जरिया,
अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। मेधावी छात्रों में हर्ष गुप्ता ,
नित्या जायसवाल ,पियूष जाटव ,सात्विक नामदेव ,
आर्या जायसवाल ,आयुषी दुबे ,राखी केशरवानी का सम्मान किया गया।


