जबलपुर दर्पण

थाना लार्डगंज पुलिस की कार्यवाही, 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण । नाम पता गिरफ्तार आरोपी –
1) सूरज पिता गणेश यादव उम्र 19 साल निवासी छुई खदान वेदी नगर थाना गढ़ा
2) आशुतोष पिता रतिराम यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम सुनवारा थाना धनौरा जिला सिवनी

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा 02 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चुराये हुये 5 दुपहिया वाहन जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर मोटर सायकिल चुराने वाले आरोपी सूरज पिता गणेश यादव उम्र 19 साल निवासी छुई खदान वेदी नगर थाना गढ़ा एवं आशुतोष पिता रतिराम यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम सुनवारा थाना धनौरा जिला सिवनी को पकड़ा गया दोनों को थाना लाकर सघन पूछताछ करने सूरज यादव ने थाना लार्डगजं क्षेत्र से 02 स्कूटी तथा शहपुरा से 01 स्कूटी चोरी करना स्वीकार किया तथा आशुतोष यादव ने लार्डगंज से 01 स्कूटी तथा भेड़ाघाट टोल के पास आगे से 01 स्कूटी चुराना स्वीकार किया । आरोपी सूरज यादव की निशादेही पर एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एस जेड 2824 , एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एस एक्स 7859 एवं एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 जेड सी 8803 तथा आरोपी आशुतोष यादव की निशादेही पर एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एस डब्लयु 6765 एवं एक्सिसस क्रमांक एमपी 20 जेड बी 2641 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध इस्तगाशा क्रमांक 03/26 धारा 35(1)(ड) बीएनएसएस/303(2), 3(5) बीएऩएस के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका- शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चुराये हुये दुपहिया वाहन जप्त करने में उप निरीक्षक राहुल बघेल, उप निरीक्षक दीप्ति लिल्हारे, सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक शुभम पटैल, पंकज सनोडिया, आदर्श दुबे, कुंदन सिंह, पुरूषोत्तम मर्सकोले की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88