यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

जबलपुर दर्पण । पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा एवं ऑटो आपे चालकों के विरुद्ध करने हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी के मार्गदर्शन में माह अप्रैल में विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लगभग 273 ई-रिक्शा ऑटो आपे के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई 136500/ समन शुल्क वसूला गया साथ ही नो पार्किंग में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले 134 वाहन चालकों के विरुद्ध व्हील लॉकिंग की कार्रवाई की गई तथा 67000/- समन शुल्क वसूला गया यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करें एवं यातायात नियमों का पालन करें। नो पार्किंग में खड़े वाहन न केवल यातायात बाधित करते हैं बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। इसके साथ ही तीनों यातायात थानों, मालवीय चौक, गढ़ा घमापुर को शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे जिसके फलस्वरूप 10 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तथा प्रकरण मान्यनीय न्यायालय हेतु भेजा गया।
आगामी समय में भी ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। जबलपुर पुलिस द्वारा वाहन चालको से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।



