जबलपुर दर्पण

भव्य यज्ञ शाला के भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ

जबलपुर दर्पण । श्री दत्त भजन मंडल द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में दिनांक 21 मई से 25 मई तक आयोजित होने वाले श्री दत्त महायज्ञ एवं धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ आज अक्षय तृतीया के मंगलमय अवसर पर यज्ञ शाला के भूमि पूजन के साथ संपन्न हुआ।
इस पवित्र भूमि पूजन का मुख्य पूजन सौ. माधुरी नाजवाले एवं श्री सुनील नाजवाले (मुख्य यजमान) के शुभ हस्तों से पुरे विधि विधान से संपन्न किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित परम श्रद्धेय महा मंडलेश्वर श्री अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज ने अपने उद्बोधन में दत्त यज्ञ के आध्यात्मिक महत्व एवं उसके लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
भूमि पूजन का कार्यक्रम ब्रह्मवृंद समाज के द्वारा संपन्न कराया गया . पं.अरुण वैद्य,पं. मुरलीधर पाळंदे पं. मनोज तेलंग, पं.विश्वनाथ वैद्य, पं.निलेश दाभोलकर एवं अन्य के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ. माणिक पानसे एवं न्या. देवदत्त धर्माधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री विजय भावे, सचिव श्री शरद आठले, श्री मनीष वैद्य, डॉ. शिरीष नाईक, श्री सुधीर नाईक, श्री दिलीप सप्रे, श्री अभय गोरे, सौ. रंजना वर्तक, सौ. मनीषा भावे, सौ. स्नेहा आठले, सौ. जया चितळे, श्री श्रीपाद परांजपे सहित अनेक दत्तभक्तों की श्रद्धापूर्ण उपस्थिति रही।
श्री दत्त भजन मंडल द्वारा आयोजित इस महायज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागी होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88