दो बावलियों की साफ सफाई कर दिया सुंदर आकार, जल संरक्षण की प्राचीन धरोहरों का हुआ जीनद्वार

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जबलपुर जिले की सिहोरा नगर पालिका परिषद अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 1 राजेंद्र वार्ड नये बस स्टैंड एवं वार्ड क्रमांक 6 विनोवा भावे वार्ड चोपड़ा मोहल्ला में बनी प्राचीन बावलियों का जीर्णोद्धार कर उनका सुन्दर आकार देकर रंगीन कलरों से सुन्दर बना दिया गया हैं। जल गंगा मिशन के तहत हमारे मीडिया प्रतिनिधि ने मुख्य नगर पालिका कार्यपालक अधिकारी जय श्री चौहान से इस जल संरक्षण को लेकर जब चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हम लगातार क्षेत्र में जल संरक्षण को लेकर कार्य तेजी कर रहे हैं। वहीं तालाबों के सौंदर्य करण को लेकर भी कार्य प्रारम्भ कर दिए गए हैं। जल्द ही सिहोरा खितौला स्थित सभी कुआं, तालाब एवं बावलियों की साफ सफाई और उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। अभी दो वार्डो में बावलियों की साफ सफाई और रंगीन कलर में सुन्दर आकार देकर सुरक्षित कर दिया गया हैं।



