वरिष्ठ कांग्रेस नेता से मिल भाव विभोर हुए राहुल भैया पूर्व जिला अध्यक्ष के निवास पर हुआ भव्य स्वागत

सतीश चौरसिया उमरियापान । मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन एवं विधायक अजय सिंह राहुल भैया के कटनी आगमन पर कांग्रेस जनों ने स्वागत किया वरिष्ठ कांग्रेस जनों की मेल मुलाकात के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह रहा । कटनी जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के छिंदवाड़ा प्रभारी करण सिंह चौहान के दुबे कॉलोनी निवास पहुंचने पर राहुल भैया का धूमधाम से कांग्रेस परिवार के साथियों ने फूल माला से स्वागत और अभिनंदन किया । पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह के पिताजी वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह चौहान को स्वस्थ प्रसन्न देख राहुल भैया ने दाऊ साहब के साथ आत्मीय संबंधों का जिक्र किया उन्होंने स्वयं उन्हें माला पहना कर गले लगा लिया और कहा इन्होंने कांग्रेस के लिए 50 वर्ष दिए। उन्होंने कहा नई पीढ़ी के कांग्रेस नेताओं को ऐसे वरिष्ठ जनों के साथ बैठकर मार्गदर्शन लेना चाहिए इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने राहुल भैया एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान का तिलक लगाकर शाल श्रीफल से अभिनंदन किया । पारिवारिक माहौल में करण सिंह ने अपने पुत्र राजवर्धन को परिचय कराते हुए कहा की भैया यह कह रहा था कि आज हमारे घर फिल्म स्टार के पिताजी आ रहे हैं उपस्थित जनों ने ठहाका लगाकर प्रसन्नता जाहिर की । इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का स्वागत मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री कैश अहमद लिपपू भाई, पूर्व सरपंच राजकमल सिंह डब्बू भैया, पूर्व प्रदेश सचिव विवेक गोल्डन पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुलाम जफर, संदीप बाजपेई पप्पू, उपाध्यक्ष अजय कछवाहा, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला सचिव रॉबिन पीटर, मीडिया प्रभारी एडवोकेट संदीप जायसवाल जीततू, एडवर्ड प्रिंस, आदर्श पीटर, प्रमोद बडगैया, बॉबी चौहान विक्रम सिंह विक्की,आदि परिवार जनों ने अभिनंदन किया ।



